the-name-to-trust

Recent Events

Basant Panchami Celebration

January 25, 2023

"जनक जननि पदम दूरज, निज मस्तक पर धारि। बन्दौ मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि" सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर में दिनांक 25 जनवरी 2023 बुधवार को कक्षा तीसरी, चौथी एवं पाँचवी के छात्र- छात्राओं द्वारा " बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से किया गया,जिसमें बाल कलाकारों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं निदेशक महोदय दुबे सर द्वारा माता सरस्वती की महत्ता बताते हुए छात्रों को संबोधित किया गया। तदुपरांत दुबे सर द्वारा कक्षा 3 के विद्यार्थियों का पाटी पूजन संपन्न करवाया गया।जिसमें विद्यार्थियों ने पहली बार पेन से ॐ के साथ लिखने की शुरुआत की। विद्यालय के निदेशक महोदय, प्राचार्य महोदया ने बाल कलाकारों का आशीष वचनों के साथ उत्साहवर्धन किया।